छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने अस्पताल पहुंचकर विधायक रायमुनी भगत का जाना हालचाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती जशपुर की विधायक रायमुनी भगत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया और उनका कुशलक्षेम पूछा।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से चर्चा कर विधायक के इलाज और स्वास्थ्य में हो रहे सुधार की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि रायमुनी भगत जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में पुनः तन्मयता के साथ लौट सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button