हेल्थ

जोड़ों और गठिया के दर्द से राहत पाने के आसान और असरदार घरेलू नुस्खे

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जिनमें जोड़ों का दर्द और गठिया (अर्थराइटिस) बेहद आम और तकलीफदेह हैं। आज भारत में करोड़ों लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, जिसमें जोड़ों में तेज दर्द, सूजन और अकड़न महसूस होती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटाइड आर्थराइटिस इसके प्रमुख प्रकार हैं।

यदि आप भी इस दर्द से परेशान हैं, तो अपनी जीवनशैली और खानपान में कुछ बदलाव करके राहत पा सकते हैं:

लहसुन और प्याज का सेवन: शोध के अनुसार, नियमित रूप से भोजन में लहसुन और प्याज का उपयोग करने से गठिया होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। लहसुन में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को मजबूत करने के साथ हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं।

तुलसी का तेल: तुलसी में प्राकृतिक औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके तेल से दर्द वाली जगह पर मालिश करने से तुरंत आराम मिलता है।

हॉट और कोल्ड थेरेपी: एक बर्तन में गर्म पानी लेकर उसमें एप्सम सॉल्ट (Epsom Salt) मिलाएं। अपने हाथ-पैर इस पानी में 10 से 15 मिनट तक डुबोकर रखें और हल्की मालिश करें। यह प्रक्रिया शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करती है। दिन में तीन बार इस उपाय को दोहराया जा सकता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड: अपने आहार में सही फैटी एसिड शामिल करें। फिश ऑयल में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो जोड़ों के दर्द और गठिया में बहुत लाभकारी होता है।

नियमित व्यायाम: रोजाना एक्सरसाइज करने से न केवल वजन नियंत्रित रहता है, बल्कि जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। इसके लिए आप रनिंग, एरोबिक्स या स्विमिंग को अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

वजन को नियंत्रित रखें: अधिक वजन होने से घुटनों, कूल्हों और पैरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे दर्द बढ़ जाता है। इसलिए जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए वजन को संतुलित रखना बेहद जरूरी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button