छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बस्तर में विकास की बबंर बयार : बड़े बोदल सड़क निर्माण से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

रायपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और शांति बहाल होने के बाद अब बस्तर अंचल विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। सरकार की प्राथमिकता दूरदराज के इलाकों और अब तक सड़क संपर्क से अछूते गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने की है। इसी कड़ी में जगदलपुर विकासखंड के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के अंतर्गत महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत क्षेत्र में कुल 33.39 किलोमीटर लंबी 9 सड़कों को मंजूरी दी गई थी। इनमें ग्राम पंचायत बड़े बोदल का एल-139 मार्ग (सुरनदवाड़ा रोड से बड़े बोदल) भी शामिल है। इस 1.80 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर लगभग 192.06 लाख रुपये की लागत आएगी। मौसम के अनुकूल होते ही निर्माण स्थल पर भारी मशीनरी उतारकर कार्य का श्रीगणेश कर दिया गया है।

ग्रामीणों को मिलेंगी ये खास सहूलियतें:

बारहमासी कनेक्टिविटी: इस सड़क के तैयार होने से बड़े बोदल और आसपास के गांवों के लोगों को सालभर सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।

दैनिक जीवन में आसानी: क्षेत्र के स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और आम ग्रामीणों का सफर अब और अधिक सुरक्षित व आसान हो जाएगा।

शांति और विकास का नया अध्याय: कभी अशांत रहे बस्तर में अब शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे अंतिम छोर पर बसे गांवों तक तरक्की पहुंच रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button