केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय अभिनंदन

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की इस पावन धरा पर उनका अभिनंदन किया।
संबल और विश्वास का प्रतीक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ के प्रति निरंतर स्नेह और मार्गदर्शन प्रदेशवासियों के लिए संबल और अटूट विश्वास का स्रोत है।
विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प: मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि राज्य में शांति, सुरक्षा व्यवस्था और सर्वांगीण विकास के प्रति केंद्रीय मंत्री का निरंतर सहयोग ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
सतत सहयोग के लिए आभार: राज्य सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार एवं गृह मंत्रालय से मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
















