छत्तीसगढ़
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शेड और सीसी रोड का लोकार्पण, भूमिपूजन भी संपन्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ जिले के बरपाली ग्राम में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने निर्मित शेड और सीसी रोड का लोकार्पण करने के साथ-साथ, क्षेत्रवासियों के लिए नए सामुदायिक भवन और तालाब के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार राज्य के अंतिम छोर के गांवों तक विकास और समृद्धि पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विकास की गति को तेज करने के लिए शासन स्तर पर लगातार काम किए जा रहे हैं।
















