छत्तीसगढ़

गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी त्योहार पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं, की समृद्धि की कामना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के नागरिकों को गोवर्धन पूजा और पारम्परिक लोकपर्व गौरा-गौरी की बधाई दी है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी से राज्य की खुशहाली, तरक्की और शांति की प्रार्थना की।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति के संरक्षण और पशुधन (गौवंश) के प्रति आदर व आभार प्रकट करने का पावन पर्व है। श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ आपसी सहयोग और मिलजुलकर रहने की सीख देती है।

उन्होंने गौरा-गौरी पर्व का उल्लेख करते हुए इसे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, अटूट आस्था और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक बताया। सीएम साय ने कहा कि यह त्योहार ग्रामीण जीवन और स्थानीय लोक-परंपराओं से गहराई से जुड़ा है, जो समाज में सौहार्द और एकजुटता को बढ़ावा देता है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रदेश के किसान हमेशा समृद्ध रहें, खेत-खलिहान धन-धान्य से परिपूर्ण रहें और हर घर में सुख-शांति का वास हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button