मनोरंजन
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थीं। 6 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
बता दें कि एक्टर-पॉलिटिशयन मिथुन चक्रवर्ती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके सिर से मां का साया भी उठ गया है। शुक्रवार को उनकी मां शांतिरानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। शांतिरानी मुंबई में मिथुन की पत्नी योगिता और बच्चों के साथ रहती थी। बढ़ती उम्र के साथ मिथुन की मां बीमार होती गईं। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझते हुए उनका गुरुवार को निधन हो गया। करीब तीन साल पहले मिथुन चक्रवर्ती के पिता बंसत कुमार चक्रवर्ती का भी निधन हो गया था।