छत्तीसगढ़

पूज्य माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर ऐतिहासिक पहल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का

रायपुर। लोकभवन स्थित ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’ में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य शदाणी दरबार (रायपुर) की 5वीं पीठाधीश, पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का अनावरित किया। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी यह विशेष सिक्का माता हासी देवी जी की 200वीं जयंती के पावन अवसर पर समर्पित किया गया है।

इस विशेष आयोजन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण:

किसी सिंधी विभूति के सम्मान में भारत सरकार द्वारा स्मारक सिक्का जारी किया जाना देश-विदेश में बसे करोड़ों सिंधी समाज के लोगों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर है।

सिक्के की बनावट और विशेषताएँ:

सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी जी का चित्र अंकित किया गया है।

दूसरी तरफ राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और ₹200 का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है।

इस सिक्के का मुख्य उद्देश्य माता हासी देवी के आध्यात्मिक संदेशों, जीवन मूल्यों और उनके समाज सेवा के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना है।

कैसे प्राप्त कर सकेंगे सिक्का:

सिक्का संग्राहक (Coin Collectors) और श्रद्धालु इस स्मारक सिक्के की बुकिंग जल्द ही शदाणी दरबार की अधिकृत शाखाओं व इकाइयों के माध्यम से कर सकेंगे।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख हस्तियाँ:

समारोह में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गण (श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू), मुख्य सचिव श्री विकासशील, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शदाणी दरबार के सदस्य और देशभर से आए सिंधी समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button