देश-विदेश
राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए गए

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2022-23 के लिए ‘माई भारत -राष्ट्रीय सेवा योजना’ (NSS) पुरस्कार वितरित किए।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 1993-94 में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य उन प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करना है जिन्होंने समाज सेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय सेवा योजना (माई भारत -NSS) भारत सरकार के एक प्रमुख कार्यक्रम में से एक है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है। यह महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी के अवसर पर 1969 में शुरू की गई थी।
















