भिलाई में दिखे दूसरे ‘प्रदीप मिश्रा’, भक्तों ने समझा असली कथावाचक, लेने लगे आशीर्वाद

भिलाई। जयंती स्टेडियम में चल रही अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा में भक्ति के इस माहौल के बीच एक रोचक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला। महादेव के परम भक्त और पंडित प्रदीप मिश्रा के अनन्य अनुयायी देवीलाल साहू आकर्षण का केंद्र बन गए।
देवीलाल साहू पहली नजर में पंडित प्रदीप मिश्रा के हमशक्ल नजर आते हैं। जयंती स्टेडियम में मौजूद लाखों श्रद्धालुओं में कई भक्तों ने देवीलाल साहू को ही पंडित प्रदीप मिश्रा समझ लिया और आशीर्वाद लेने के लिए उनके पास पहुंचने लगे। कुछ देर तक वे भक्तों के आकर्षण और सेल्फी का केंद्र बने रहे।
करीबी बताते हैं कि जब से देवीलाल साहू ने पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनना शुरू किया है, उनकी जीवनशैली में व्यापक बदलाव आया है। स्वयं में शिवभक्त और ईश्वरीय चमत्कार के प्रतीक बने देवी भाई की सादगी और भक्ति ने सभी का मन मोह लिया है।
















