छत्तीसगढ़
सारंगढ़ में जंगली सूअर का शिकार : मांस काटते रंगे हाथ पकड़े गए तीन शिकारी

सारंगढ़। सारंगढ़ के सामान्य वन परिक्षेत्र झिकीपाली बिट में जंगली सूअर के शिकार का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना मिलते ही, रेंजर की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए झिकीपाली सर्किल के ग्राम नूनपानी पहुँचकर तीन व्यक्तियों को जंगली सूअर का मांस काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
वन विभाग की टीम ने शिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
वहीं, बताया जा रहा है कि इस शिकार में शामिल एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश वन विभाग द्वारा जोर-शोर से जारी है।
















