छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी बधाई, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान

रायपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता को अपनी ओर से मंगलकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।
इस अवसर पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित अमर महाकाव्य ‘रामायण’ ने भारतीय संस्कृति और उच्च मानवीय मूल्यों को पूरी दुनिया के सामने रोशन किया है। उनकी इस महान रचना में निहित कर्तव्यनिष्ठा, करुणा, सत्य और लोककल्याण की भावना आज भी संपूर्ण समाज के लिए एक मार्गदर्शक का कार्य करती है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन और आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, ताकि एक प्रगतिशील, सुसंस्कृत और समरस समाज का निर्माण किया जा सके।
















