छत्तीसगढ़

शरद पूर्णिमा पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके जीवन में खुशहाली और आरोग्य की मंगलकामना की है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और परंपराओं का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रकृति के सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। इस दिन चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं में होता है और मां लक्ष्मी की विशेष आराधना की जाती है।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति में पर्वों का विशेष महत्व है, जो समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रदेश का प्रत्येक परिवार प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button