मध्यप्रदेश
लांस नायक करम सिंह की जयंती पर सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, अदम्य साहस को किया याद

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को ‘परमवीर चक्र’ विजेता लांस नायक स्व. करम सिंह की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लांस नायक करम सिंह के अभूतपूर्व पराक्रम का स्मरण करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने असाधारण वीरता दिखाई और शत्रुओं के नापाक इरादों को ध्वस्त कर दिया। डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि उनकी यह अद्वितीय बहादुरी और देशप्रेम की भावना हर नागरिक को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
















