मध्यप्रदेश
लोकतंत्र दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश वासियों को दी बधाई, संवैधानिक मूल्यों के पालन का दिया संदेश

भोपाल (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की जनता को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि हमारी पहचान, सामूहिक सामर्थ्य और मौलिक अधिकारों का मूल आधार है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक सिद्धांतों, संवैधानिक मर्यादाओं तथा अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति अपनी निष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लें।
















