छत्तीसगढ़
विधायक किरण देव के हाल-चाल जानने नई दिल्ली पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से सौजन्य मुलाकात की। हाल ही में इलाज के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे विधायक किरण देव से सीएम साय ने आत्मीय बातचीत की और उनके मौजूदा स्वास्थ्य का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने और दीर्घायु जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
















