छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ और बिहार के मुख्यमंत्रियों की राजधानी में हुई शिष्टाचार मुलाकात

रायपुर। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के मध्य अंतरराज्यीय मुद्दों, आपसी सहयोग और जनहित से जुड़े कई समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में विस्तार से चर्चा हुई।
















