टॉप न्यूज़

प्याज की महंगाई पर लगाम : सरकार ने शुरू की बफर स्टॉक से सप्लाई, नासिक से 5 बड़े शहरों में पहुंचेगी खेप

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्याज की खुदरा कीमतों में संभावित बढ़ोतरी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार ने अपने बफर स्टॉक से प्याज बाजार में उतारना शुरू कर दिया है, ताकि खपत वाले बड़े इलाकों में सप्लाई सुचारू रहे और दामों में अचानक उछाल न आए।

मौसमी बढ़ोतरी पर नियंत्रण: अगस्त और सितंबर के महीनों में त्योहारी सीजन के कारण मांग बढ़ती है, जबकि सप्लाई चेन और मौसम के चलते कीमतों में तेजी देखने को मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय रहते बाजार में उपलब्धता बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

शुरुआती 5 प्रमुख शहर: पहले चरण में नासिक से दिल्ली, चेन्नई, मदुरै, कोच्चि और गुवाहाटी जैसे प्रमुख उपभोग केंद्रों में प्याज भेजा जा रहा है। आने वाले समय में मांग के अनुसार अन्य शहरों को भी इसमें जोड़ा जाएगा।

पर्याप्त उत्पादन और स्टॉक: देश में प्याज की कोई किल्लत नहीं है। वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 307.37 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है, जो पिछले साल (307.67 लाख मीट्रिक टन) के लगभग बराबर ही है।

‘कांदा एक्सप्रेस’ का सहारा: रेल मार्ग से तेज परिवहन के लिए रेलवे की ‘कांदा एक्सप्रेस’ की मदद ली जा रही है। 2025-26 में अब तक 86 रैक के जरिए लगभग 88 हजार मीट्रिक टन प्याज देश के 16 शहरों तक पहुंचाया जा चुका है।

सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बाजार में स्थिरता बनाए रखना है। नासिक से सप्लाई तेज होने और बफर स्टॉक खुलने के बाद उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आम जनता को राहत मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button