छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव’ ’अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

रायपुर। महाराष्ट्र के बीड जिले में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और सामान्य सभा का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न कोनों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने सामाजिक एकता, संगठन के विस्तार और समाज के उत्थान पर गंभीर विचार-विमर्श किया।

केशर काकू के योगदान को किया गया नमन

इस दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सोनाजीराव क्षीरसागर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित काकू स्मृति स्थल पहुंचकर स्वर्गीय केशरबाई क्षीरसागर ‘केशर काकू’ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने महाराष्ट्र की पूर्व विधायक और तैलिक समाज की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं केशर काकू को समाज की आधारशिला बताया। श्री साव ने याद किया कि कैसे उन्होंने पूरे देश के संगठनों को एक सूत्र में पिरोया और महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने केशर काकू की स्मृति में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

कड़ी मेहनत और शिक्षा पर विशेष जोर

उप मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तैलिक समाज अपनी ईमानदारी और अटूट मेहनत के बल पर देश का एक गौरवशाली और विस्तृत समुदाय बन चुका है। उन्होंने जोर दिया कि समाज के हर तबके को साथ लेकर चलना होगा, शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने होंगे और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहना होगा। उन्होंने बताया कि महासभा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री जयदत्त क्षीरसागर अपनी माता के सपनों और संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए समाज को एकजुट रखने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button