छत्तीसगढ़
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1 करोड़, 40 लाख, 86 हजार, 700 रूपए प्रोत्साहन राशि संवितरण

बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप द्वारा छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति 2025 में उल्लेखित प्रावधान अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों को शस्त्रों के बदले मुआवजे के रूप में प्रदाय किये जाने हेतु जिले के 95 आत्मसमर्पित नक्सलियों को 1 करोड़ 40 लाख 86 हजार 700 रूपए की प्रोत्साहन राशि आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति दी गई है।
















