टॉप न्यूज़

एलन मस्क बने $700 अरब डॉलर के पार जाने वाले पहले व्यक्ति, जल्द हासिल कर सकते हैं ‘ट्रिलियनेयर’ का खिताब

नई दिल्ली (एजेंसी)। वैश्विक बाजार में आए उछाल के बीच दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कुल संपत्ति में ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। महज एक ही दिन में उनकी नेटवर्थ में $45 अरब डॉलर (लगभग ₹3.7 लाख करोड़) की भारी वृद्धि हुई है, जिसके बाद उनकी कुल दौलत $722 अरब डॉलर के जादुई आंकड़े पर पहुँच गई है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मस्क अब दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ (लाख-करोड़पति) बनने के बेहद करीब हैं। उनकी अमीरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, लैरी पेज की कुल संपत्ति मस्क की आधी दौलत से भी कम रह गई है।

स्पेसएक्स (SpaceX) का संभावित IPO बदलेगा इतिहास

मस्क की संपत्ति में आने वाले दिनों में और बड़ा धमाका होने की उम्मीद है। उनकी एयरोस्पेस कंपनी ‘स्पेसएक्स’ अमेरिकी शेयर बाजार में अपना आईपीओ (IPO) लाने की योजना बना रही है, जो वॉल स्ट्रीट के इतिहास का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू साबित हो सकता है। यह शेयर बाजार में “SPCX” टिकर के साथ लिस्ट हो सकती है।

कंपनी का मूल्यांकन: स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट और रॉकेट बनाने वाली इस कंपनी की कुल वैल्यू करीब $1.25 ट्रिलियन आंकी जा रही है।

मस्क की हिस्सेदारी: इस कंपनी में मस्क के पास मेजॉरिटी शेयर हैं, जिनकी कीमत अकेले $600 अरब डॉलर से अधिक है।

नया रिकॉर्ड: अगर यह आईपीओ बाजार में उतरता है, तो मस्क की कुल नेटवर्थ $1 ट्रिलियन (1,000 अरब डॉलर) को पार कर जाएगी।

महज 150 दिनों में भारतीय दिग्गजों से ज्यादा कमाई

साल 2026 के शुरुआती 5 महीनों में एलन मस्क ने अपनी तिजोरी में लगभग $103 अरब डॉलर जोड़े हैं। यह मुनाफा भारत के शीर्ष उद्योगपतियों की कुल नेटवर्थ के बराबर या उससे भी अधिक है। वर्तमान में रिलायंस के मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति जहां $88.10 अरब डॉलर है, वहीं अडानी समूह के गौतम अडानी की नेटवर्थ $108 अरब डॉलर के करीब है। मस्क ने महज कुछ महीनों में ही इसके बराबर की वेल्थ जनरेट कर ली है।

वैश्विक टेक दिग्गजों की संपत्ति में भी उछाल

यह साल दुनिया के अन्य तकनीकी अरबपतियों के लिए भी शानदार साबित हो रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल कई दिग्गजों की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है:

अरबपति,इस साल बढ़ी संपत्ति
लैरी पेज,+ $58.1 अरब डॉलर
सर्गेई ब्रिन,+ $53.7 अरब डॉलर
गौतम अडानी,+ $23.1 अरब डॉलर

इसके अलावा जेफ बेजोस (अमेजन), जेनसेन हुआंग (एनवीडिया), माइकल डेल और थॉमस पीटरफी जैसे बड़े टेक लीडर्स ने भी इस साल शेयर बाजार की तेजी के दम पर अपनी संपत्ति में कई अरब डॉलर का इजाफा किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button