छत्तीसगढ़

आईईडी निष्प्रभावी करते समय सुकमा में चार सीआरपीएफ जवान घायल, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले स्थित कोंटा क्षेत्र में एलाड़मडगु सुरक्षा बल कैंप के पास आईईडी (विस्फोटक) को निष्क्रिय करते समय सीआरपीएफ के चार जवान चोटिल हो गए। इस हादसे पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायल सभी जवानों के त्वरित एवं बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने ईश्वर से घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button