छत्तीसगढ़

बिलासपुर के कायाकल्प को मिली रफ्तार : बुनियादी ढांचे और खेल सुविधाओं के लिए ₹38.23 करोड़ का फंड स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के प्रयासों से बिलासपुर नगर निगम में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने जा रही है। ‘मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना’ के अंतर्गत शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 38.23 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई है। राज्य शासन के मंत्रालय द्वारा इस संबंध में प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है।

स्वीकृत राशि से होने वाले प्रमुख कार्य:

स्पोर्ट्स व कमर्शियल कॉम्प्लेक्स: सिरगिट्टी (बन्नाक चौक के समीप) में लगभग ₹12.22 करोड़ की लागत से खेल और व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा।

जोन-7 में इंफ्रास्ट्रक्चर: बहतराई चौक (भक्त माता कर्मा चौक से मोपका बायपास) तक सड़क, ड्रेनेज व स्ट्रीट लाइट कार्यों के लिए ₹9.38 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। वहीं, इसी जोन में ₹4.99 करोड़ की लागत से एक नया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और खमतराई क्षेत्र में ₹4.58 करोड़ से सड़क व नाली का निर्माण होगा।

जोन-8 में सड़क व कॉम्प्लेक्स: इंदिरा विहार के पास ₹3.90 करोड़ की लागत से नई सड़क और व्यावसायिक परिसर तैयार किया जाएगा।

जोन-2 में जल निकासी: नर्मदा कोल्ड ड्रिंक से गोकने नाला तक जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए ₹3.15 करोड़ से नाले का निर्माण होगा।

शहर को मिलेंगे यह लाभ:

इन अधोसंरचनात्मक (इंफ्रास्ट्रक्चर) कार्यों से बिलासपुर के युवाओं को खेल का बेहतर माहौल मिलेगा, वहीं नाली व सड़क निर्माण से शहरवासियों को ट्रैफिक और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। नए व्यावसायिक परिसरों के बनने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नगर निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button