खेल

एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह का कमाल, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उन्हें ढेरों बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

वित्त मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुलवीर सिंह ने अपनी अद्भुत गति, अटूट संयम और मजबूत संकल्प शक्ति के बूते वैश्विक पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा किया है। महाकुंभ जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पोडियम तक पहुंचना उनकी वर्षों की कठिन साधना, अनुशासन और निरंतर मेहनत का प्रतिफल है।

श्री चौधरी ने आगे कहा कि गुलवीर सिंह का यह कांस्य पदक समूचे देश के लिए गौरव का क्षण है। उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी और युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

वित्त मंत्री ने एथलीट के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए आगामी खेल प्रतियोगिताओं में देश का नाम और अधिक रोशन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button