छत्तीसगढ़

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान : सीएम साय ने दी बधाई, कहा— ‘यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, बल्कि देश के सभी 140 करोड़ नागरिकों का गौरव है। उन्होंने रेखांकित किया कि यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव, मजबूत होती साख और विश्व पटल पर देश की बुलंद आवाज का जीता-जागता प्रमाण है।

वैश्विक मंच पर बढ़ता भारत का कद

मुख्यमंत्री श्री साय ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व के साथ-साथ बेहतरीन कूटनीति के कारण ही आज भारत को दुनिया भर में एक नई और विशिष्ट पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही मित्र देशों के साथ भारत के रिश्ते पहले से कहीं अधिक प्रगाढ़ और मजबूत हुए हैं।

‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के संकल्प को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने पूर्ण विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत आने वाले समय में वैश्विक समुदाय के बीच अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाएगा। उन्होंने कहा कि भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ (पूरी धरती ही हमारा परिवार है) के अपने मूल विचार पर चलते हुए दुनिया में शांति, आपसी समन्वय और सामूहिक समृद्धि के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देना जारी रखेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button