छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से संवर रहा ग्रामीण महिलाओं का जीवन : सक्ती की गनेशी साहू बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन और सम्मान का जरिया बन रही है। सक्ती जिले के ग्राम डोडकी की निवासी श्रीमती गनेशी साहू भी इस योजना से जुड़कर अपने जीवन को अधिक सुदृढ़ बना रही हैं। उन्हें अब तक योजना की 29वीं किस्त के रूप में आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है।

इस मासिक सहयोग का उपयोग गनेशी साहू अपनी सेहत, खान-पान और दैनिक घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए कर रही हैं। इससे उनके परिवार पर वित्तीय दबाव कम हुआ है और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिला है।

गनेशी साहू का मानना है कि इस योजना ने महिलाओं में आत्मबल और परिवार में निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाया है। आज वे वित्तीय मामलों में खुलकर अपनी भागीदारी निभा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है, बल्कि समाज में उन्हें एक नई पहचान और सम्मान भी दिला रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button