छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने की सौजन्य मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी से आत्मीय सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों, सुशासन एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button