छत्तीसगढ़

निरंकारी संत समागम : श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रेलवे ने भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दिया 4 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव

बिलासपुर। 79वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुलभ बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रूट से चलने वाली 2 जोड़ी (कुल 4) एक्सप्रेस ट्रेनों का 2 मिनट का अस्थायी स्टॉपेज मंजूर किया गया है।

10 दिन पहले से लागू की गई व्यवस्था

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार यह अस्थाई ठहराव 30 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक लागू होना था। हालांकि, श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने इसे 10 दिन पूर्व, यानी 20 सितंबर 2026 से ही प्रभावी कर दिया है। इससे समागम स्थल तक पहुँचने वाले निरंकारी भक्तों का सफर अधिक आरामदायक हो जाएगा।

ट्रेनों की सूची और समय-सारिणी (20 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक):
हीराकुंड एक्सप्रेस (20807 विशाखापट्टनम – अमृतसर):

भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दोपहर 3:48 बजे पहुँचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 3:50 बजे प्रस्थान करेगी।

हीराकुंड एक्सप्रेस (20808 अमृतसर – विशाखापट्टनम):

सुबह 5:56 बजे भोड़वाल माजरी पहुँचेगी और 5:58 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

दुर्ग – ऊधमपुर एक्सप्रेस (20847 दुर्ग – शहीद कप्तान तुषार महाजन):

सुबह 8:41 बजे भोड़वाल माजरी स्टेशन पर रुकेगी और 8:43 बजे प्रस्थान करेगी।

ऊधमपुर – दुर्ग एक्सप्रेस (20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन – दुर्ग):

सुबह 9:35 बजे भोड़वाल माजरी पहुँचेगी और 9:37 बजे रवाना होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button