छत्तीसगढ़

राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल, सीएम विष्णुदेव साय ने जताई खुशी

रायपुर। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के नाम सिल्वर मेडल दर्ज कराया है। महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) श्रेणी में मिली इस बड़ी कामयाबी पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें दिल से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि को पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर मिली यह जीत खिलाड़ी के कड़े परिश्रम, समर्पण और अटूट संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन प्रदेश की युवाओं और खास तौर पर बेटियों को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

सीएम साय ने जोर देकर कहा कि राजनांदगांव की इस होनहार खिलाड़ी ने यह साबित कर दिया है कि सही दिशा, अनुशासन और मेहनत के बल पर दुनिया के किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

राज्य में खेल के माहौल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार एथलीटों को आधुनिक ट्रेनिंग, बुनियादी सुविधाएं और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की कोशिश एक ऐसा माहौल तैयार करने की है जहाँ से राज्य के प्रतिभावान युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहरा सकें।

ज्ञानेश्वरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि वे आगे भी आने वाली प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम ऐसे ही रोशन करती रहेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button