टॉप न्यूज़देश-विदेश

देहरादून में बादल फटने से तबाही, 10 की मौत, कई लापता

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बादल फटने से भयानक तबाही हुई है, जिसमें अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों में से छह के शव परवल क्षेत्र से प्रेमनगर अस्पताल लाए गए थे। इसके अलावा, सहस्त्रधारा से बहकर आए तीन शवों को कोरोनेशन अस्पताल में रखा गया है। एक अन्य व्यक्ति की मौत नया गांव क्षेत्र में हुई।

देहरादून के प्रेमनगर परवल टॉस नदी में बादल फटने के कारण 10 मजदूर बह गए थे, जिनमें से छह की मौत की पुष्टि हो चुकी है। नया गांव चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button