छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की फैक्ट्री दुर्घटना : 6 मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रायपुर। रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में छह श्रमिकों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही, जिला प्रशासन की टीम तत्काल राहत और बचाव कार्यों में जुट गई।
मुख्यमंत्री साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के लिए सर्वोत्तम उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
















