19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए बढ़ा

नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 नवंबर 2023 की समीक्षा के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
1 नवंबर 2023 से घरेलू रसोई गैस के दाम
राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी की कीमत दिल्ली में 903 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर अपरिवर्तित रही। पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया था।
प्रमुख शहरों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम
नई दिल्लीपिछले महीने 1,731 रुपए के स्थान पर इस महीने 1,833 रुपए चुकाने होंगे।
मुंबई 1,785.50 रुपये प्रति सिलेंडर
कोलकाता 1,943 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई 1,999.50 रुपये प्रति सिलेंडर