छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने कोंडागांव की हितग्राही सरस्वती बघेल को लिखा प्रेरणादायक पत्र, मिला शुभकामना संदेश

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोंडागांव जिले के जोन्द्रापदर गांव की निवासी और ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ की लाभार्थी श्रीमती सरस्वती बघेल को एक विशेष पत्र भेजा है। इस आत्मीय पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री ने उनके पूरे परिवार को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि शिशु के जन्म के उपरांत मां और बच्चे दोनों की सेहत का विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना के जरिए श्रीमती बघेल को आर्थिक संबल मिला, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने और नवजात शिशु की शुरुआती जरूरतों को पूरा करने में काफी सहूलियत हुई।

मुख्यमंत्री ने लाभार्थी के पति ललितधर बघेल के प्रयासों की भी सराहना की, जो खेती-किसानी के साथ-साथ अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि माताओं और बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य ही ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के मजबूत आधारशिला है।

मुख्यमंत्री का यह स्नेहिल पत्र पाकर सरस्वती बघेल बेहद खुश हैं। उन्होंने न सिर्फ योजना के तहत मिली वित्तीय सहायता के लिए शासन का धन्यवाद किया, बल्कि मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर हौसला बढ़ाने के लिए उनके प्रति गहरी कृतज्ञता भी व्यक्त की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button