तनाव कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं ये पोषक तत्व : अपनी दैनिक खुराक में करें शामिल

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। बदलती जीवनशैली के कारण आजकल मानसिक तनाव और चिंता की समस्या बेहद आम हो गई है। इसका असर वयस्कों के साथ-साथ बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। आमतौर पर लोग तनाव से निपटने के लिए योग, ध्यान और शारीरिक व्यायाम का सहारा लेते हैं। हालांकि, सही खान-पान और पोषक तत्वों से भरपूर आहार भी मानसिक तनाव को नियंत्रित करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आप अपने आहार में निम्नलिखित चीजों को शामिल कर सकते हैं:
ब्लूबेरी: यह एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C का एक बेहतरीन स्रोत है। तनाव की स्थिति में शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और मानसिक थकान दूर करने में यह काफी सहायक है।
संतरा: प्रचुर मात्रा में विटामिन C होने के कारण संतरा तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन्स के स्तर को घटाता है। इसके नियमित सेवन से रक्तचाप नियंत्रित रहता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
पालक: कैल्शियम, आयरन, विटामिन B और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर पालक मानसिक तनाव और बेचैनी को कम करने में मदद करता है। कम कैलोरी और कार्ब्स होने के कारण यह वजन और ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखता है।
अंडे: इसमें मौजूद अमीनो एसिड, विटामिन्स और ‘कोलीन’ नामक तत्व मस्तिष्क के कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं और तनाव को दूर करने में सहायक होते हैं।
एवोकाडो: विटामिन B, पोटैशियम और हेल्दी फैट्स से भरपूर एवोकाडो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर दिमाग को शांत रखने में मदद करता है।
अश्वगंधा: यह एक पारंपरिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो तनाव के स्तर को कम कर बेहतर नींद लाने में मदद करती है। रात को इसका सेवन करने से मानसिक शांति मिलती है और शरीर की ताकत बढ़ती है।
अस्वीकरण: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए प्रस्तुत की गई है। किसी भी आहार संबंधी बदलाव या स्वास्थ्य समस्या के समाधान के लिए संबंधित डॉक्टर या विशेषज्ञ की परामर्श अवश्य लें।
















