गर्दन और कंधे के दर्द से परेशान हैं? अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू उपाय

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। भागदौड़ भरी जीवनशैली और गलत तरीके से सोने की आदत के कारण आज के समय में गर्दन और कंधे का दर्द एक आम समस्या बन गई है। सुबह उठने पर गर्दन में जकड़न या दर्द महसूस होना न केवल रोजमर्रा के कामों को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे दिन बेचैनी भी पैदा कर सकता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से इससे राहत पाई जा सकती है:
कोल्ड पैक (बर्फ की सिंकाई): यदि गर्दन में अचानक दर्द या सूजन महसूस हो, तो प्रभावित हिस्से पर आइस पैक या ठंडे पानी का पट्टा लगाएं। यह मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मदद करता है।
हीट पैक (गर्म सिंकाई): मांसपेशियों के दर्द और जकड़न से राहत पाने के लिए गर्म सिंकाई या हीट पैक का इस्तेमाल करना भी बेहद फायदेमंद होता है।
हल्की मालिश: नारियल, सरसों या तिल के तेल से हल्के हाथों से गर्दन की मालिश करने से मांसपेशियों का तनाव दूर होता है और अकड़न से राहत मिलती है।
सोने की सही स्थिति: पेट के बल सोने से गर्दन पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इसलिए हमेशा करवट लेकर या पीठ के बल सही तकिए का उपयोग करके सोएं।
चिकित्सक की सलाह: यदि दर्द लगातार बना रहे या बढ़ता जाए, तो यह किसी नस पर दबाव के कारण हो सकता है। ऐसे में तुरंत किसी डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य घरेलू नुस्खों पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।)
















