छत्तीसगढ़

बिहार में नए नेतृत्व का स्वागत : मुख्यमंत्री साय ने सम्राट चौधरी को दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से फोन पर चर्चा कर उन्हें पदभार ग्रहण करने की हार्दिक बधाई दी। श्री साय ने उन्हें इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि श्री सम्राट चौधरी के कुशल मार्गदर्शन और विजन से बिहार में सुशासन को मजबूती मिलेगी और लोक-कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि श्री चौधरी का लंबा राजनीतिक अनुभव और जनता के प्रति उनकी निष्ठा बिहार की प्रगति की गति को और तेज करने में सहायक सिद्ध होगी।

गौरतलब है कि श्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पद की शपथ ली है, जिसके बाद से उन्हें देशभर के गणमान्य नेताओं से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button