छत्तीसगढ़
कवासी लखमा अंबेडकर अस्पताल में भर्ती

रायपुर। शराब घोटाला मामले में आरोपी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आंखों के इलाज के लिए बुधवार को अंबेडकर अस्पताल, रायपुर में दाखिल कराया गया है।
जेल में बंद: लखमा जनवरी महीने से जेल में हैं।
कोर्ट सुनवाई: उनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की अगली तारीख 10 दिसंबर तय है।
अस्पताल में भर्ती: आंखों में तकलीफ होने के कारण उन्हें जेल से अंबेडकर अस्पताल लाया गया है।
इलाज के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय ने दो दिन पहले डीजीपी से मुलाकात की थी। उन्होंने वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व विधायक कवासी लखमा के इलाज के दौरान पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिसके बाद सुरक्षा मिलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।
















