छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स में कबड्डी का सोना जीतने वाली संजू देवी को उप-मुख्यमंत्री साव ने दी बधाई, कहा—‘छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया’

रायपुर। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। टीम की प्रमुख खिलाड़ी संजू देवी से राज्य के उप-मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल के ज़रिए बातचीत की और इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

बातचीत के दौरान उप-मुख्यमंत्री ने संजू देवी के समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस स्वर्णिम सफलता ने न केवल पूरे देश का, बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि संजू की मेहनत, संघर्ष और खेल के प्रति लगन प्रदेश की युवा प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

संजू देवी ने राज्य सरकार और खेल विभाग द्वारा मिले निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग तथा प्रोत्साहन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि कोरबा की रहने वाली संजू देवी वर्तमान में बिलासपुर की बहतराई खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उनकी तीसरी स्वर्णिम सफलता है। इससे पहले भी वे कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button