मनोरंजन

सोनम कपूर फिर बनने वाली हैं मां! तस्वीर साझा कर की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। हालाँकि, इन अटकलों पर एक्ट्रेस ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब, सोनम कपूर ने खुद अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करके अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है।

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। यह कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं

सोनम ने एक खूबसूरत पिंक रंग के परिधान में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका बेबी बंप स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में “मदर” लिखा और साथ में किस का इमोजी भी पोस्ट किया।

बधाइयों का तांता

जैसे ही सोनम ने यह पोस्ट साझा की, फैंस के साथ-साथ कई हस्तियों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। प्रियंका चोपड़ा ने इस जोड़े को शुभकामनाएं दीं। वहीं, करीना कपूर खान ने “सोना और आनंद” लिखकर प्यार भरा इमोजी भेजा। सोनम के पति आनंद आहूजा ने मजाकिया अंदाज़ में कमेंट करते हुए लिखा, “डबल ट्रबल।”

खास है उनका पहनावा

सोनम कपूर ने प्रेग्नेंसी की घोषणा के लिए जो विशेष गुलाबी आउटफिट चुना है, वह बेहद खास है। यह परिधान दिवंगत डिज़ाइनर मार्ग्रेता (Margretha) द्वारा डिज़ाइन किया गया था। यह वही खास पिंक क्रिएशन है जिसे कभी प्रिंसेस डायना ने चार अलग-अलग मौकों पर पहना था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button