छत्तीसगढ़

आईईडी विस्फोट में घायल पुलिस जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री शर्मा

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को रायपुर के एक निजी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने बस्तर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ के दौरान आईईडी (IED) ब्लास्ट में घायल हुए पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री ने इलाज कर रहे चिकित्सकों से जवानों के उपचार की विस्तृत जानकारी ली और उनके परिजनों से भी बात की।

घायल जवानों से बातचीत के क्रम में, उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घटना की जानकारी ली और उनके साथी जवानों के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

भैरमगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस बल के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में एएसआई जनार्दन कोर्राम, आरक्षक रमलू हेमला और आरक्षक सोमदेव यादव घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए तुरंत रायपुर रेफर किया गया था। मुलाकात के दौरान, उप मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के परिजनों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अस्पताल प्रबंधन और मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायल जवानों के उत्कृष्ट इलाज के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने घायल जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राज्य शासन और प्रशासन उनकी हरसंभव मदद के लिए पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button