मध्यप्रदेश
आध्यात्मिक गुरु स्वामी सच्चिदानंद महाराज को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी अंतिम विदाई

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सतना जिले के धारकुण्डी आश्रम पहुँचे। यहाँ उन्होंने महान संत और आध्यात्मिक विभूति स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वामी जी के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा “स्वामी जी का जीवन तपस्या और त्याग का एक उत्कृष्ट उदाहरण था। उनके द्वारा दिखाया गया आध्यात्मिक मार्ग और लोक कल्याण की भावना हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी। उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी शिक्षाएं हमारी स्मृतियों में हमेशा जीवंत रहेंगी।”
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्रम में मौजूद अनुयायियों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं भी प्रकट कीं।
















