छत्तीसगढ़

बंगाल और असम जीत पर भाजपा का भव्य जश्न, जयस्तंभ चौक पर बांटी गई झालमुड़ी

रायपुर। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का जश्न राजधानी रायपुर में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जयस्तंभ चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और जीत की खुशी में झालमुड़ी का वितरण किया।

मोदी की नीतियों पर जनता का भरोसा

आयोजन के दौरान वक्ताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के कथित कुशासन को सिरे से खारिज कर दिया है। नेताओं ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर जनता ने मुहर लगाई है, और इसी भरोसे के कारण पार्टी को यह प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। संजय श्रीवास्तव ने इसे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत बताया। इस दौरान सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कंडेय, लाभचंद बाफना, श्रीचंद सुंदरानी और सच्चिदानंद उपासने सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

छत्तीसगढ़ का योगदान

प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का भी अहम योगदान है। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने इस दिन को खास बना दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button