मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ समाजसेवी नंद किशोर गोयनका के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सांसद और एस्सेल (Essel) ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पूज्य पिताजी श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर गहन दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री गोयनका जी वरिष्ठ समाजसेवी और गौ-सेवक थे। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
















