टॉप न्यूज़

दिल्ली में CJP का भारी हंगामा : ‘संसद मार्च’ के दौरान पथराव और झड़पें, 100 से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी, 70 गिरफ्तार

नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद के मानसून सत्र के शुभारंभ पर राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का ‘संसद चलो’ आंदोलन हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। जंतर-मंतर, जनपथ और रायसीना रोड जैसे संवेदनशील इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच तीखी झड़पें हुईं। पुलिस द्वारा जंतर-मंतर खाली कराए जाने के बावजूद देर रात प्रदर्शनकारी दोबारा वहाँ इकट्ठा हो गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, धारा 163 (निषेधाज्ञा) का उल्लंघन कर आगे बढ़ने की कोशिश के कारण स्थिति बेकाबू हो गई।

भारी तोड़फोड़ और दर्जनों अफसर घायल

आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़े और जमकर पथराव किया। जनपथ इलाके में कई दुकानों को नुकसान पहुँचाया गया तथा 15 से 20 सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

हिंसा में स्पेशल कमिश्नर, डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों समेत 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं लगभग 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। एक घायल पुलिस अधिकारी के अनुसार, जनपथ के पास अचानक से पत्थरों की बौछार शुरू हो गई, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पत्थर पहले से जमा करके रखे गए थे।

70 लोग हिरासत में, BNS के तहत FIR

कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस ने करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए लोगों में से कई छात्र नहीं हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

अभिजीत दिपके का अनशन समाप्त: 18 जुलाई को सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने लगभग ढाई दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से वार्ता विफल: CJP प्रतिनिधिमंडल (सौरव दास और आशुतोष रांका) ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से दो दौर की बातचीत की और लिखित ज्ञापन सौंपा। हालांकि, सरकार की ओर से कोई ठोस भरोसा न मिलने के कारण वार्ता बेनतीजा रही। केंद्रीय मंत्री ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

गृह मंत्रालय की पैनी नजर: गृह मंत्री अमित शाह लगातार अधिकारियों से अपडेट लेते रहे। सुरक्षा एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कानून-व्यवस्था कायम रखते हुए कम से कम बल का प्रयोग किया जाए।

आज भी जारी रहेगा आंदोलन

देर रात दोबारा जंतर-मंतर पहुँचे प्रदर्शनकारियों ने पीछे हटने से इनकार कर दिया है। CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्पष्ट किया है कि उनका ‘संसद मार्च’ मंगलवार को भी जारी रहेगा और आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button