योजना

सरस्वती साइकिल योजना : बालोद में 32 छात्राओं को मिली मुफ्त साइकिल, आसान हुई पढ़ाई की राह

रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों की शिक्षा के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा लंबी दूरी और परिवहन के साधनों की कमी रही है। हालांकि, छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सरस्वती साइकिल योजना’ इस तस्वीर को तेजी से बदल रही है। इसी कड़ी में बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अचौद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर 32 छात्राओं को मुफ्त साइकिलें प्रदान की गईं।

इस वितरण समारोह में शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न केवल संसाधन उपलब्ध कराना था, बल्कि ग्रामीण बालिकाओं को निर्बाध शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना भी था।

गौरतलब है कि अचौद स्थित इस विद्यालय में खुटेरी, फुंडा, बोरगहन और रजोली जैसे दूर-दराज के गाँवों से छात्राएं पढ़ने आती हैं। पहले पैदल या अन्य साधनों से लंबी दूरी तय करने में उनका काफी समय और ऊर्जा नष्ट हो जाती थी। साइकिल मिलने से अब उनका आवागमन आसान, सुरक्षित और समय की बचत करने वाला बन गया है। इसका सीधा असर कक्षाओं में उनकी नियमित उपस्थिति और पढ़ाई के प्रति बढ़ते रुझान पर देखने को मिल रहा है।

इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी काफी आर्थिक संबल मिला है। अभिभावकों को अब अपनी बेटियों के स्कूल आने-जाने पर होने वाले खर्च की चिंता नहीं सताती, जिससे वे उनकी आगे की पढ़ाई को लेकर अधिक निश्चिंत हैं। यह योजना न केवल एक वाहन की सुविधा दे रही है, बल्कि ग्रामीण बेटियों में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद भी जगा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button