संत रविदास समाज व शिल्पकारों को मिला ऐतिहासिक सम्मान : ध्रुव कुमार मिर्धा ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों और रविदास व शिल्पकार वर्ग के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए कई अभूतपूर्व निर्णय लिए गए हैं। मिर्धा के अनुसार, पीएम मोदी का यह संवेदनशील दृष्टिकोण समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को नई ऊर्जा और पहचान प्रदान कर रहा है।
केंद्र सरकार के 3 बड़े और दूरदर्शी कदम:
आदमपुर एयरपोर्ट का नया नाम: पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का नाम देना पूरे विश्व में फैले रविदास समुदाय के लिए स्वाभिमान और गर्व का क्षण है।
डेरा सचखंड बल्लां को पद्मश्री: संत निरंजन दास जी महाराज को मानवता, शिक्षा व सामाजिक सद्भाव में उनके अतुलनीय योगदान के लिए ‘पद्मश्री’ से नवाजा जाना इस विचार परंपरा का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।
‘संत रविदास एक्सप्रेस’ की शुरुआत: अमृतसर से संत रविदास जी के पावन धाम वाराणसी (सीर गोवर्धनपुर) तक विशेष ट्रेन चलाने से लाखों श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा अत्यंत सुलभ और सुरक्षित हो गई है।
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व संत रविदास जी के समरसता और समानता के संदेश को व्यावहारिक रूप दे रहा है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण ही केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।”
— ध्रुव कुमार मिर्धा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड)
















