टॉप न्यूज़

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे, झांसी के अस्पताल में भर्ती

रायपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर से विधायक किरण सिंह देव घायल हो गए हैं। उनके कमर में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब वे अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे।

एनएच-44 पर ट्रक से टकराई कार, एयरबैग ने बचाई जान

जानकारी के अनुसार, हादसा ललितपुर के तालबेहट थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर टेकरी के पास हुआ। किरण सिंह देव की इनोवा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस भिड़ंत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और उनके वाहन चालक गौतम कुमार दोनों को चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले तालबेहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जताया दुख

हादसे की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि किरण सिंह देव के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर बेहद दुखद है और वे उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भी इस घटना पर अपनी संवेदनाएं साझा कीं। उन्होंने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के घायल होने का समाचार चिंताजनक है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी एकजुटता जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button