तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका

नई दिल्ली (एजेंसी)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता के वैवाहिक विवाद में एक नया मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू स्थित पारिवारिक न्यायालय से अपनी तलाक की अर्जी आधिकारिक तौर पर वापस ले ली है।
शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अदालत में शामिल हुईं। उन्होंने न्यायाधीश के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि वे इस कानूनी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। उनके इस बयान को दर्ज करते हुए अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए मामले को समाप्त कर दिया।
अदालती सूत्रों के अनुसार, संगीता के फैसले के बाद बिना किसी लंबी बहस के इस केस को बंद कर दिया गया। हालांकि, याचिका वापस लेने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और न ही इस विषय पर मुख्यमंत्री विजय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
















