छत्तीसगढ़

दानापुर मंडल में निर्माण कार्य : SECR की बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद्द, कई अन्य गाड़ियों का बदला रास्ता

रायपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के तहत राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया खंड पर दोहरीकरण और मुख्य लाइन कनेक्टिविटी से जुड़े प्री-नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहे हैं। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की रेल सेवाओं पर असर पड़ा है और कई प्रमुख ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनें

बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 22843): 25 सितंबर और 02 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से शुरू होने वाली यात्रा पूरी तरह निरस्त रहेगी।

बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 22844): 26 सितंबर और 03 अक्टूबर 2026 को बक्सर से रवाना होने वाली सेवा रद्द की गई है।

डायवर्ट किए गए रूट

चर्ल्पल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 17007): 26 और 29 सितंबर 2026 को चर्ल्पल्ली से छूटने वाली ट्रेन किउल-मुंगेर-बरौनी मार्ग से दरभंगा पहुँचेगी।

दरभंगा–चर्ल्पल्ली एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 17008): 25, 29 सितंबर और 02 अक्टूबर 2026 को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन मुंगेर-किउल के रास्ते संचालित होगी।

हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 17005): 24 सितंबर और 01 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी किउल-मुंगेर-बरौनी मार्ग से रक्सौल जाएगी।

रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 17006): 27 सितंबर और 04 अक्टूबर 2026 को रक्सौल से छूटने वाली ट्रेन मुंगेर-किउल रूट से होकर हैदराबाद पहुँचेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button