छत्तीसगढ़
असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम : 5 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा

रायपुर। असम में आई भीषण बाढ़ और उससे उत्पन्न गंभीर हालातों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सहायता का हाथ बढ़ाया है। राज्य सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग देने के उद्देश्य से असम को 5 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देने का फैसला किया है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बातचीत की और वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और कहा कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ के नागरिक पूरी तरह से असम के लोगों के साथ खड़े हैं।
















